पहाड़ सी मुश्किलें हैं पहाड़ पर, मृतका को कांधे पर ले गए 14 किलोमीटर दूर पैदल

पहाड़ सी मुश्किलें हैं पहाड़ पर, मृतका को कांधे पर ले गए 14 किलोमीटर दूर पैदल



पिथौरागढ़। कल रविवार को पिथौरागढ़ में आईटीबीपी के जवानों ने क्षेत्र की दुश्वारियों से दो-चार होते हुए 72 वर्षीय एक मृत महिला को 14 कि.मी. दूर शमशान घाट तक पहुँचाया।
राया बजेता गाँव की महिला कौशल्या देवी 7 सितम्बर को आई भारी बारिश में ढ़ह गए अपने मकान में दब गई थी। जिसके बाद उसे  को  इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान 13 सितम्बर उसकी मृत्यु हो गई थी।पुलिस के अनुसार भारी बारिश और तुफान के चलते कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार समय से नहीं किया जा सका था।


मुनस्यारी के  सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अनिल शुक्ला के अनुसार शमशानघाट के 14 कि.मी. दूर होने, मौसम की खराबी और रास्ते में क ई जगह भूस्खलन होने के कारण महिला को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया जा सका था।ऐसे में आईटीबीपी के जवान मददगार बने जो महिला के रिश्तेदारों के साथ मिलकर कौशल्या देवी को 14 कि.मी. दूर पैदल शमशान घाट तक ले गए।
उप जिला अधिकारी के अनुसार 25 गांव के लगभग 8000 लोग हाल ही में हुई भारी बारिश  से दुष्प्रभावित हुए हैं।