भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर

 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त       मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के एम्स में भर्ती जहां उनकी हालत हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।



पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है। पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एम्स में उन्हें देखने पहुंच रहे हैं। अरुण जेटली को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली के परिजनों से हाल-चाल लिया। उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अरुण जेटली का हाल जाना।
अरुण जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और वहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। शनिवार को अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट किया, 'देश के प्रख्यात विधिवेत्ता, राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं।'
वहीं, शनिवार को अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना। साथ ही अरुण जेटली की हालत पर डॉक्टरों से बातचीत भी की।
मई 2018 में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया, जिसकी सर्जरी के लिए वह इस साल की शुरुआत में अमेरिका भी गए थे। तबीयत खराब होने के कारण ही उन्होंने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था और मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।