गायों का जीवन बचाने के लिए शहर में चलेगा व्यापक पॉलिथीन अभियान

गायों का जीवन बचाने के लिए शहर में चलेगा व्यापक पॉलिथीन अभियान



देहरादून। नगर क्षेत्र में पिछले महीने मरने वाली गायों पोस्टमार्टम से यह पता चला कि प्रत्येक 100 गाय गाय में से दो गाय अधिक पॉलिथीन खाने की वजह से मरती हैं। जिन गायों का पोस्टमार्टम किया गया था उनके पेट से 40 किलो से अधिक प्लास्टिक पदार्थ व पॉलिथीन पॉलिथीन के अंश पाए गए।
जुलाई माह में देहरादून के गांधी हाउस में लगभग आधा दर्जन गाय मरी ज्ञात हो कि कांजी हाउस का संचालन नगर निगम देहरादून द्वारा किया जाता है।
रिपोर्ट ओं का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और  नगर के मेयर  सुनील उनियाल गामा ने मामले की जांच करने  के आदेश दिए।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के अनुसार गाय के पेट में 30 से 40 किलो प्लास्टिक पाई गई। डॉक्टर के अनुसार गाय के पेट में पाई गई पॉलीथिन और प्लास्टिक  गायों की मौत का कारण था।
नगर निगम देहरादून के अधिकारियों के अनुसार यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता कि सभी गायों की मौत पॉलीथिन या प्लास्टिक के कारण हुई है लेकिन जिन गायों की पोस्टमार्टम हुआ है उससे स्पष्ट है कि गायों की मौत का यह एक प्रमुख कारण हो सकता है
नगर आयुक्त के अनुसार पॉलीथिन और प्लास्टिक के पदार्थ एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रहे हैं इनसे नालियां भी बंद हो जाती हैं जिस कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है।
उन्होंने बताया कि शहर में पॉलीथिन और प्लास्टिक के विरोध सघन अभियान चलाया जा रहा है।