सम्भावनाएं: भेज सकते हैं चंद्रयान 3 में एवांस्ड विक्रम लेंडर और प्रज्ञान रोवर

सम्भावनाएं: भेज सकते हैं चंद्रयान 3 में एवांस्ड विक्रम लेंडर और प्रज्ञान रोवर



हालांकि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क करने में निरंतर प्रयासरत हैं। चांद की सतह पर विक्रम की लैंडिंग के बाद से अब तक 6 दिन बीत जाने के बाद भी उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। किंतु इसरो के वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी है उनका कहना है कि यदि किसी परिस्थिति में चंद्रयान 2 के विक्रम लेंडर से संपर्क नहीं हो पाता है तो वे चंद्रयान 3 से उन्नत किस्म के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को भेजेंगे।


भविष्य की योजना  के सवाल पर सूत्रों के अनुसार इसरो ने इस संबंध में विचार करना शुरू कर दिया है कि अगर विक्रम लेंडर से संपर्क नहीं हुआ तो वे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के अपग्रेडेड यानी उन्नत और आधुनिक वर्जन को चंद्रयान 3 में भेजेंगे चंद्रयान 3 में जाने वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ज्यादा बेहतरीन सेंसर, ताकतवर कैमरे, अत्याधुनिक प्रणाली और ज्यादा ताकतवर संचार प्रणाली लगाई जाएगी। यह भी संभव है कि चंद्रयान 3 के सभी हिस्सों में बैकअप संचार प्रणाली लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर बैक अप संचार प्रणाली का प्रयोग किया जा सके।


ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं कि जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा (JAXA)भारतीय space agency ISRO की मदद को इच्छुक है इसके लिए वह अपना सबसे ताकतवर निर्माणाधीन राकेट  H3 उपयोग कर सकता है। ताकतवर राकेट की वजह से चंद्रयान तीन जल्दी ही चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा।
 यद्यपि चंद्रयान 3 के बारे में अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं किंतु चंद्रयान से मिले आंकड़ों के आधार पर ही  चंद्रयान 3 मिशन पूरा किया जाएगा। चंद्रयान 3 की संभावित तारीख 2024 थी लेकिन चंद्रयान 2 में आई रुकावटों के चलते इसमें  परिवर्तन किया जा सकता है।