शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि में स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग होगी

मिशन चंद्रयान 2:


शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि में स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग होगी


 


भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना चंद्रयान-2 की लैंडिंग शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि चांद पर होगी। अधिकारी इसे चुनौतीपूर्ण मान रहे हैंऔर उनके बीच उत्साह का माहौल भी है। हालांकि अभी वैज्ञानिकों के मन में बहुत से सवाल हैं लेकिन उनका मानना है कि  परियोजना के पूर्ण होने तक प्रतीक्षा ही करनी होगी। चंद्रयान-2 (स्पेसक्राफ्ट) और विक्रम (लैंडर) परियोजना के सभी कार्य  अभी तक  निर्धारित योजना के अनुसार हुए हैं  आगे भी ऐसा ही माना जा रहा है कि सभी कार्य नियत समय पर पूर्ण हो जाएंगे।


22 जुलाई को मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था
14 अगस्त को विक्रम (लैंडर) ने पृथ्वी की कक्षा को छोड़ा था


इसरो चेयरमैन के.सिवन ने कहा था कि स्पेस एजेंसी ने मिशन को सफल बनाने के लिए जो कुछ भी संभव था, वह सबकुछ किया। चंद्रयान-2 की लैंडिंग सभी के लिए एक यादगार पल होगा। हालांकि इसके साथ कई उलझनें जुड़ी रहती हैं।


भूतपूर्व इसरो चेयरमैन जी.माधवन नायर के अनुसार- यह एक विलक्षण इवेंट साबित होने जा रहा है। हम सभी इसके लिए आतुर हैं। मुझे इसकी सफलता को लेकर शत-प्रतिशत भरोसा है। एक दशक पहले नायर ने चंद्रयान-1 मिशन को हेड किया था।


एक और भूतपूर्व इसरो चेयरमैन ए.एस.किरण कुमार ने कहा- अभी तक जो कुछ भी हुआ, उसकी तुलना में फिलहाल हम सबसे ज्यादा संवेदनशील दौर में हैं। अब तक सारी चीजें योजना अनुसार ठीक रही हैं। उम्मीद है कि आगे भी सारी बातें योजना के मुताबिक ही होंगी।


चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा को छोड़ा था। 6 दिन बाद इसने लूनर ऑर्बिट में प्रवेश किया था। 2 सितंबर को विक्रम सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग होने में सफल रहा। मिशन के अनुसार विक्रम (लैंडर) शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में 1 से 2 बजे के बीच लैंड करेगा।