12 दिन में 'छिछोरे' ने बटोरे 100 करोड़', तो 'ड्रीम गर्ल' के हुए 5 दिन में 59 करोड़ रुपए
बॉलीवुड डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तक की इसकी कुल कमाई 102.19 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपए है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'छिछोरे' 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली इस साल की 11वीं फिल्म है।
2019 में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में
नं. फिल्म रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1. उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक11 जनवरी244.06 करोड़ रुपए
2. गली बॉय14 फरवरी139.38 करोड़ रुपए
3. टोटल धमाल22 फरवरी154.30 करोड़ रुपए 4.केसरी 22 मार्च153 करोड़ रुपए
5. दे दे प्यार दे17 मई102.40 करोड़ रुपए
6.भारत5 जून209.36 करोड़ रुपए
7. कबीर सिंह21 जून278.24 करोड़ रुपए
8. सुपर 3012 जुलाई146.10 करोड़ रुपए
9. मिशन मंगल15 अगस्त200.16 करोड़ रुपए 10.साहो (हिंदी वर्जन)30 अगस्त141 करोड़ रुपए 11.छिछोरे6 सितंबर102.19 करोड़ रुपए
'ड्रीम गर्ल' भी तेजी से बढ़ रही आगे, फिल्म ने 5 दिन में 59.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर 'ड्रीम गर्ल' भी तेजी से आगे बढ़ रही है। 13 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिन में 59.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। करीब 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 करोड़, रविवार को 18.10 करोड़, सोमवार को 7.43 करोड़ और मंगलवार को 7.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस कॉमेडी फिल्म से राइटर राज शांडिल्य ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया है।